लौह और इस्पात अनुसंधान एवं विकास केन्द्र
रांची स्थित लौह और इस्पात के लिए अनुसंधान एवं विकास केन्द्र (आरडीसीआईएस) सेल की एक निगमित अनुसंधान एवं विकास यूनिट है। 1972 में स्थापित यह केन्द्र आईएसओ: 9001 से प्रमाणित है। यह लोहे और इस्पात टेक्नोलॉजी के संदर्भ में विभिन्न अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं पर कार्य करता है। इसके कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत कारखाना कार्य निष्पादन सुधार, उत्पाद विकास, वैज्ञानिक अन्वेषण एवं विकास, मूल अनुसंधान तथा तकनीकी सेवाएं आती हैं।