सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र के 18 कार्मिकों ने प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री श्रम अवार्ड जीतकर कंपनी को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि पूरे भारत से केंद्र, राज्य और निजी क्षेत्र के विभिन्न विभागीय और सार्वजनिक उपक्रम की इकाइयों में कार्यरत 50 कार्मिकों को वर्ष 2016 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह बहुत ही अधिक गर्व का विषय है कि कुल पुरस्कार विजेताओं में से एक तिहाई सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र से हैं। इसके साथ ही, कुल 3 महिला पुरस्कार विजेताओं में से 2 सेल-राउरकेला संयंत्र से हैं।
इस साल के कुल 32 प्रधानमंत्री श्रम अवार्ड को 50 कार्मिकों को प्रदान किया गया, जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
कोक ओवन विभाग के आठ कर्मचारियों के समूह, यथा सुश्री सबिता पांडा, श्री राज किशोर साहू, श्री बीरेंद्र कुमार साहू, श्री झसकेतन मिश्रा, निरंजन मांझी, मनोज कुमार घरई, श्री रबींद्र कुमार बिशोई और श्री सनाराम मुर्मू ने श्रम भूषण पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार में 1 लाख रुपये की नकद राशि और एक सनद शामिल है।
हॉट स्ट्रिप मिल के पांच कर्मचारियों के एक और समूह ने श्रमवीर/वीरांगना पुरस्कार जीता है। इस समूह में शामिल हैं श्री आदित्य नायक, श्री विश्वनाथ मुर्मू, सुश्री सैलोमी पन्ना, श्री प्रफुल्ल कुमार पात्रा और श्री संजय कुमार साहू हैं। इस पुरस्कार में 60,000 / - रुपये की नकद राशि और एक सनद शामिल है।
स्टील मेल्टिंग शॉप - I के 5 कार्मिकों के समूह को श्रमश्री के पुरस्कार सम्मानित किया गया है। इस समूह में शामिल हैं श्री भोलानाथ बेहरा, श्री अर्जुन चरण बेहरा, श्री मनोरंजन साहू, श्री रमेश कुमार नायक और श्री तपस रंजन साहू हैं। इस पुरस्कार में 40,000/- रुपये की नकद राशि और एक सनद शामिल है।