नई दिल्ली : महारत्न स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कार्मिकों ने एक बार फिर से अपने कार्यके प्रतिसमर्पणको साबित किया है। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा वर्ष 2010 के लिए घोषित 33 प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों में से सार्वजनिक क्षेत्रको 17 पुरस्कार मिले, जिसमें से 11 पुरस्कारसेल कार्मिकों नेप्राप्त किए हैं। इस साल के कुल 76 पुरस्कार विजेताओं में से 45 सेल के हैं, जो किसी भी संगठन के लिए असाधारणगौरव है। सेल के गौरव को और बढ़ाते हुये सार्वजनिक उपक्रम वर्ग में घोषित सभी 7 श्रम वीर/वीरांगना पुरस्कार सेल के कार्मिकों ने ही हासिल किए।
“यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि 59 प्रतिशतसे अधिक प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार विजेता सेल के हैं। ये पुरस्कार कार्मिकों के नवप्रवर्तनशील (इनोवेटिव)प्रयासों को, विशेषकर शॉप-फ़्लोर स्तर पर मान्यताप्रदान करते हैं।” सेल अध्यक्ष श्री सी. एस. वर्मा ने पुरस्कार की घोषणा के बाद कहा।
श्रम पुरस्कार आसाधारण उपलब्धि, नवप्रवर्तन (इनोवेटिव) योग्यता, उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और असाधारण साहस के प्रदर्शन तथा दिमाग की कुशाग्रता की मान्यता के लिए दिया जाता है। सेल कार्मिकों की इस पुरस्कार में हिस्सेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ष 1990 से अब तक सेल के 13 कार्मिक श्रम रत्न, 37 कार्मिक श्रम भूषण, 111 कार्मिक श्रम वीर/वीरांगना और 77 कार्मिक श्रम श्री/देवी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
सेल को अभी हाल में ही पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की मान्यता के लिए प्रतिष्ठित गोल्डेन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन – 2011 प्रदान किया गया है। पिछले सप्ताह ही कंपनी ने “विनिर्माण उद्योग” वर्ग में प्रतिष्ठित रैंडस्टेड अवार्ड भी प्राप्त किया है।