माननीय केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह ने रियो ओलम्पिक के लिए चयनित पहलवान योगेश्वर दत्त को नई दिल्ली में 15 जुलाई, 2016 को सेल लोगो से अलंकृत किया। इस अवसर पर सेल अध्यक्ष श्री पी के सिंह भी मौजूद थे।
रियो ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे पहलवान को सम्मानित करने के दौरान श्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह ने कहा “यह बहुत ही गौरव का विषय है कि इस बार रियो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल भाग लेने जा रहा है। योगेश्वर उस खिलाड़ी का नाम है, जिसमें हम सभी को बहुत ही अधिक भरोसा है और उम्मीद भी। हमारी तरफ से योगेश्वर को हर तरह का सहयोग दिया जा रहा है। इसके साथ ही मैं पूरे भारतीय दल की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामना प्रेषित करता हूँ। सेल ने रियो ओलम्पिक के लिए योगेश्वर दत्त को सहायता देने का निर्णय लिया है। हम उन्हें अपना सहयोग जारी रखेंगे, और यह सहयोग ओलम्पिक के बाद भी प्रदान किया जाता रहेगा। इसके साथ ही खेलों में पदक जीतने के बाद, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।”
कुछ दिन पहले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलम्पिक दल को शुभकामनाएं दी थी।
फोटो कैप्शन (CNR :84744 Photo ID :86094): माननीय केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह, रियो ओलम्पिक के लिए चयनित पहलवान योगेश्वर दत्त को नई दिल्ली में, 15 जुलाई, 2016 को सेल लोगो से अलंकृत करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए। साथ सेल अध्यक्ष श्री पी के सिंह भी हैं।
फोटो कैप्शन (CNR :84743 Photo ID :86093): माननीय केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह, रियो ओलम्पिक के लिए चयनित पहलवान योगेश्वर दत्त को नई दिल्ली में, 15 जुलाई, 2016 को सेल लोगो से अलंकृत करते हुए। साथ सेल अध्यक्ष श्री पी के सिंह भी हैं।