नई दिल्ली: भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने आज स्टील अथाॅरिटी आॅफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) को पर्यावरण उत्कृष्टता एवं सतत विकास के लिए वर्ष 2009-10 का स्कोप मेरिटोरियस पुरस्कार प्रदान किया। सेल अध्यक्ष श्री सी. एस. वर्मा ने सार्वजनिक उपक्रम विभाग द्वारा शुरू किये गये सार्वजनिक क्षेत्र दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रशस्तिपत्र के साथ यह पुरस्कार प्राप्त किया। श्री वर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति से सेल की महारत्न उपाधि का प्रमाणपत्र भी प्राप्त किया।
श्री वर्मा के अनुसार, “महारत्न सेल सतत विकास की नींव का इस्तेमाल एक वैश्विक निर्माता बनने के लिए कर रहा है।” विगत 6 वर्षों से, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सेल द्वारा किये गये समन्वित एवं समर्पित प्रयासों, जो सतत विकास की प्राप्ति हेतु एक प्रमुख मानदण्ड है, से महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। वित्त वर्ष‘11 में प्रति टन कच्चे इस्पात के उत्पादन पर वायु उत्सर्जन कम होकर 1.12 किलोग्राम रह गया है; जो 55 प्रतिशत की कमी है, प्रति टन तैयार इस्पात पर विशिष्ट कचरा डिस्चार्ज स्तर 2.5 घनमीटर प्राप्त किया गया, जो 16 प्रतिशत की कमी है और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर निरन्तर बल देने से 16 प्रतिशत से अधिक सुधार हुआ है।
सेल देश में पर्यावरण प्रबन्धन के क्षे़त्र में एक पथप्रदर्शक रहा है। सेल देश में उन प्रमुख निगमित घरानों में से एक था, जिसने 1980 के दशक में इस्पात उद्योग में पर्यावरण प्रबंधन को उत्कृष्टता के केन्द्र के रूप में स्थापित कर लिया था। एक जिम्मेदार निगमित सदस्य के रूप में, सेल ने 1980 के दशक में निगमित पर्यावरण प्रबंधन प्रभाग एवं अपने समस्त कारखानों/इकाइयों में अत्याधुनिक निगरानी उपकरणों एवं समस्त विभागीय कार्यपालकों को विशिष्ट प्रशिक्षण के साथ पर्यावरण विभागों की स्थापना कर इस दिशा में पहल की थी। सन् 1993 और 1997 के बीच ृ418 करोड़ के वित्तीय व्यय के साथ लगभग 120 पर्यावरण संबंधी योजनाओं को कार्यान्वित किया गया। इसके अलावा, 1990 दशक के अंतिम दौर में सेल की आधुनिकरण योजना के तहत, नितांत रूप से पर्यावरण नियंत्रण उपायों पर लगभग ृ480 करोड़ खर्च किये। विभागीय तौर पर आयोजित संवर्धन, संशोधन एवं प्रतिस्थापन (एएमआर) योजनाओं पर भी ृ250 करोड़ खर्च किये गये।
सेल अध्यक्ष श्री सी एस वर्मा (दांये) आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल से पर्यावरण उत्कृष्टता एवं सतत विकास हेतु स्कोप मेरिटोरियस पुरस्कार प्राप्त करते हुए। भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री प्रफुल्ल पटेल (दांये से दूसरे) और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री ए साई प्रताप भी मंच पर हैं।
सेल ने निरंतर अपनी सभी इस्पात इकाइयों एवं खानों हेतु आईएसओ 14001 प्रमाणपत्र प्राप्त किया है, जिसके फलस्वरूप अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, ध्वनि में कमी, भंडार एवं फ्युजिटिव उत्सर्जन पर नियंत्रण, हाउस कीपिंग में सुधार कार्यक्षेत्र के पर्यावरण में सुधार इत्यादि हुआ है। अकेले ही वित्त वर्ष‘ 11 के दौरान, सेल के कारखानों और खानों में एवं आसपास के क्षेत्र में 0.18 मिलियन पौधे लगाये गये और आज तक कुल 17.67 मिलियन पौध रोपण कर लिया गया है ।