नई दिल्ली, 9 फरवरी, 2022 : स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मौजूदा वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2021- 22) की तीसरी तिमाही और नौमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किये।
वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही और नौमाही के दौरान सेल के परफ़ार्मेंस की मुख्य विशेषताएं
- हॉट मेटल, क्रूड स्टील और विक्रय इस्पात के उत्पादन में सर्वोत्तम तीसरी तिमाही और नौमाही
- वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले 12 % बढ़ोतरी। वित्त वर्ष 2021-22 की नौमाही में शुद्ध मुनाफा 9,597 करोड़ रुपए जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधी में 406 करोड़ रुपए था
- वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 25,425 करोड़ रूपए के प्रचालन (ऑपरेशन) से कारोबार, जिसमे पिछले वर्ष की इसी अवधी के मुकाबले 28% की वृद्धि दर्ज हुई और नौमाही में इसी मद में 72,715 करोड़ रुपए के साथ पिछले वर्ष की इसी अवधी के मुकाबले 59 % वृद्धि
- 31.12.2021 को उधारी 19,128 करोड़ रुपए
सेल का प्रदर्शन एक नज़र में
Q3 FY’22 |
Q3 FY’21 |
9M FY’22 |
9M FY’21 |
|
वित्तीय प्रदर्शन, *करोड़ रूपए में |
||||
EBITDA |
3659 |
5294 |
17581 |
7267 |
कर पूर्व लाभ (PBT) |
1931 |
3645 |
12829 |
2271 |
कर पश्चात लाभ (PAT) |
1443 |
1283 |
9597 |
406 |
उत्पादन प्रदर्शन, *मिलियन टन में |
||||
हॉट मेटल उत्पादन |
4.886 |
4.798 |
13.816 |
11.606 |
क्रूड स्टील उत्पादन |
4.531 |
4.368 |
12.77 |
10.659 |
विक्रय इस्पात उत्पादन |
4.365 |
4.153 |
12.455 |
10.184 |
कंपनी ने इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही और 31 दिसंबर, 2021 को ख़त्म हुए नौमाही में अपने उत्पादन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक किया है. हालाँकि कंपनी के तीसरी तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन में यह परिलक्षित नहीं हो रहा है जिसके कंपनी के नियंत्रण से परे विभिन्न कारक हैं. इन कारणों में मुख्य रूप से आयातित और स्वदेशी कोकिंग कोयले की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि शामिल है. अर्थव्यवस्था में समग्र सकारात्मक दृष्टिकोण और केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने के लिए किये गए घोषणाओं से आनेवाली तिमाहियों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. कंपनी का ध्यान अपनी उधारी को कम करने पर पर केंद्रित है और यह दूसरी तिमाही में लगभग 15% की कमी से परिलक्षित होता है.