नई दिल्ली
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर, 2021: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मौजूदा वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2021-22) की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर, 2021) और पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर - 2021) के लिए कंपनी के वित्तीय परिणाम आज घोषित किए।
वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही के दौरान सेल के परफ़ार्मेंस की मुख्य विशेषताएं:-
- कच्चे इस्पात का उत्पादन : 44.68 लाख टन
- विक्रेय इस्पात की बिक्री: 42.80 लाख टन
- अब तक की सर्वश्रेष्ठ तिमाही एबिटडा (EBITDA), कर-पूर्व लाभ (PBT) और कर-पश्चात लाभ (PAT)
- कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही के दौरान अपनी उधारी में रु.12,872 करोड़ की कमी है। कंपनी की सकल उधारी 31.03.2021 को रु. 35,350 करोड़ थी, जो 30.09.2021 को घटकर रु. 22,478 करोड़ रह गई।
- कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए शेयरधारकों को 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है
- सेल का वित्तीय प्रदर्शन एक नजर में:--
(रुपया करोड़ में)
|
स्टैंडअलोन |
कंसोलडेटड |
||||||
Q1 FY’22 |
Q2 FY’22 |
H1 FY’22 |
H1 FY’21 |
Q1 FY’22 |
Q2 FY’22 |
H1 FY’22 |
H1 FY’21 |
|
प्रचालन से कारोबार |
20642 |
26827 |
47469 |
25991 |
20643 |
26828 |
47471 |
25993 |
एबिटडा (EBITDA) |
6674 |
7248 |
13921 |
1973 |
6741 |
7290 |
14031 |
2078 |
कर-पूर्व लाभ (PBT) |
5145 |
5753 |
10898 |
(1374) |
5212 |
5795 |
11007 |
(1270) |
कर-पश्चात लाभ (PAT) |
3850 |
4304 |
8154 |
(877) |
3897 |
4339 |
8236 |
(790) |
Date: 29.10.2021
Press Release No
SAIL/PR/2021-22/17